CHITIKA

ECONOMICS XI

ECONOMICS –AN INTRODUCTION
                                                              NOTES PREPARED BY-AMOD RAJ
अर्थशास्त्र (ECONOMICS)
अर्थशास्त्र (Economics) यूनानी भाषा के दो शब्दों ‘OIKOS’ और ‘NOMOS’ से बना हैं!
ü OIKOS का अर्थ हैं – परिवार (Household)!
ü NOMOS का अर्थ – प्रबन्ध (MANAGEMENT)!
ü अर्थशास्त्र के जन्मदाता एडम स्मिथ (Adam Smith) की एक पुस्तक ‘An inquiry into the Nature and causes of Wealth of Nations’ सन् 1776 में प्रकाशित हुई!
ü इस पुस्तक के प्रकाशन के साथ ही अर्थशास्त्र का जन्म हुआ!

                        MOST IMPORTANT DEFINITION
1.     आर्थिक क्रियाएँ (Economic Activities): - वे क्रियाएँ जिनसे व्यक्ति धन व संपत्ति प्राप्त कर अपनी इच्छा-पूर्ति कर सकता हैं, आर्थिक क्रियाएँ कहलाती हैं!
जैसे-चिकित्सक, शिक्षक, वकील,व्यापारी आदि!
2.     अनार्थिक क्रियाए (Non-Economic Activities): -वे क्रियाएँ जिनका उदेश्य धन कमाना नहीं होता अनार्थिक क्रियाएँ कहेलाती हैं!
जैसे: - सामाजिक क्रियाएँ, धार्मिक क्रियाएँ,धर्मार्थ क्रियाएँ, माता पिता की क्रियाएँ, उपरोक्त सभी अनार्थिक क्रियाओं का उदेश्य लाभ न कमाना होता हैं!
3.     उत्पादन (Production): वह प्रक्रिया जिसके द्वारा  कच्चे माल को उपयोगी वस्तुओ में परिवर्तित किया जाता है ,जिससे वस्तु की उपयोगिता तथा सेवाओ में वृद्धि की जा सके , उसे उत्पादन कहते है ! जैसे- कपडे की सिलाई करने के बाद पेंट बनाना !
4.     उपभोग (Consumption):  वह क्रिया जिसके द्वारा अपनी आवश्कताओं की प्रत्यक्ष संतुष्टि के लिए वस्तुओ और सेवाओ के उपयोगिता मुल्य का प्रयोग करते है ! उसे उपभोग कहते है ! जैसे – भोजन ,पानी ,कपडे इत्यादि!
5.     निवेश (Investment):  वह प्रक्रिया जिसके सम्बन्ध ऐसी परिसम्पत्तियो (Assets) का निर्माण करना हैं, जिसके द्वारा भविष्य में अधिक वस्तुओं का उत्पादन तथा सेवाओं में वृधि हो सके!निवेश (Investment) द्वारा अप्रयत्क्ष रूप से मनुष्य की इच्छाओं की पूर्ति होती हैं!
जैसे: - प्रिंटिंग प्रेस के उत्पादन से पुस्तकों, पत्रिकाओं, समाचार-पक्त्रो आदि!
6.      विनिमय(Exchange): एक प्रक्रिया जो वस्तुओं की खरीद तथा बिक्री से सम्बंधित हैं! यह क्रिया धनराशि द्वारा की जाती हैं!विनिमय एक आर्थिक क्रिया हैं!
7.     वितरण (Distribution): एक ऐसी क्रिया जिसका सम्बन्ध उत्पादन के साधनों की कीमत से हैं!भूमि,श्रमिक,पूँजी एवं उपक्रम!भूमि का मूल्य अर्थात किराया!


No comments:

Post a Comment